प्रभातफेरियों से माहौल हुआ शिवमयी

नवांशहर| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में स्थानीय नील कंठ महादेव मंदिर तथा कुलाम रोड पर स्थित कच्चा टोबा शिव मंदिर मंगलवार सुबह प्रभातफेरियां निकाली गईं। न्यू टीचर कालोनी स्थित नील कंठ महादेव मंदिर में सेवादार अश्वनी गुप्ता की देखरेख में निकाली प्रभातफेरी इंद्रापुरी मोहल्ला में गई, जहां प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। इसी तरह से शिव मंदिर कच्चा टोबा में निकाली गई प्रभातफेरी लाल चौंक व शहर के अन्य हिस्सों में भक्तों के घरों में गई। ट्रस्ट सदस्य राकेश पिंका, प्रेम कुमार व बलदेव कृष्ण रिंपी ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26 फरवरी तक प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 26 फरवरी को मंदिर में देर शाम को बैंड बाजे के साथ विशाल आरती होगी तथा भव्य शृंगार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *