बस ने टैंकर को मारी पीछे से टक्कर, ड्राइवर घायल

नवांशहर| जाडला के नजदीक स्थित गांव नाई मजारा के पास सुबह करीब पौने 6 बजे एक बस आगे जा रहे टैंकर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जानी नुकसान से बचाव रहा। बस दिल्ली से जम्मू को जा रही थी। बस नाई मजारा के पास पहुंची तो आगे जा रहे टैंकर के साथ पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के आगे जा रहा टैंकर सड़क क्रॉस करता हुआ सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़कर खेतों में घुस गया। हादसे में बस ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। उसका एक पैर दब गया और कैबिन का हिस्सा टूटकर उस पर आ गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बस को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही जाडला चौकी पुलिस और सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जाडला चौकी इंचार्ज बिक्रम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल नवांशहर दाखिल करवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करके आवाजाई को सुचारू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *