भास्कर न्यूज | कलानौर महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य में सामाजिक गतिविधियों सेवा सोसायटी कलानौर व ब्लड डोनर्स सोसायटी गुरदासपुर द्वारा 138वां रक्तदान शिविर आज प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बलदेव सिंह बाजवा व सुखविंदर सिंह मल्ली ने कहा कि समाजसेवियों की मदद से कैंसर रोगियों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रक्तदान दाताओं को शिविर में पहुंचने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शिवाला प्रबंधन कमेटी और स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह कैंप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें ब्लड बैंक बटाला व ब्लड बैंक अमृतसर की टीमें पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को बाल रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के 24 घंटे में मानव शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है और व्यक्ति 3 माह बाद दोबारा रक्तदान करने के योग्य हो जाता है। उन्होंने रक्त दानदाताओं से शिविर में पहुंचने की अपील की।


