भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के वनांचल ग्राम दलदली (दरई) में 33/11 केवी बिजली उपकेन्द्र का निर्माण होगा। इसकी लागत 3.20 करोड़ रुपए है। इस परियोजना से वनांचल के वर्तमान सर्वे के आधार पर लगभग 1170 उपभोक्ता को लाभ मिलेगा। इस उपकेंद्र में कुल फीडर तीन प्रस्तावित है। इसमें ग्राम मुंडादादर फीडर है, इसके अंतर्गत ग्राम बंधौरा, बांकी, बोदई, दराई, झोला बहरा, केसमर्दा, खुर्रीपानी, गुंडादादर, रबदा, सलगी, सेमसाटा है। दूसरा फीडर धनवाही है, इसके अंतर्गत ग्राम बाधमाड़ा, धनवाही, कोयलारी, मुकाम, पीपरखुटा, साजाटोला, चेंद्रादादर है। तीसरा फीडर बनगौरा होगा, जिसके अंतर्गत लाभान्वित ग्राम अंधरीकछार, बनगौरा, धुरसीपकरी, दलदली, सुकझर, तेंदुटोला होगा।


