बालोद| जनपद पंचायत अंतर्गत बालोद ग्राम पंचायत खपरी व झलमला में पंच के 2 पद के लिए 4 प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने से लॉट कराने की नौबत आई। ग्राम पंचायत खपरी के वार्ड 4 में ललेश्वरी बाई सार्वा व तारा बाई सार्वा को 35-35 वोट मिले। लॉटरी से ललेश्वरी पंच बनी। यहां 2 वोट रिजेक्ट हुए। ग्राम पंचायत झलमला के वार्ड 15 में हरीश कुमार साहू व योगेश कुमार को 36-36 वोट मिले। लॉटरी से हरीश पंच बना। यहां 2 वोट रिजेक्ट हुए। दोनों वार्ड में 2-2 मतदाताओं का वोट रिजेक्ट हुआ। वोट रिजेक्ट नहीं होने पर स्थिति कुछ और रहती।


