बालोद| यह नजारा जिला जेल बालोद का है। मंगलवार सुबह 8 बजे जेल में बंद विचाराधीन बंदियों और कैदियों को गंगाजल से स्नान कराया गया। प्रयागराज से मंगवाए गए पवित्र गंगा जल को जेल परिसर में बने सीमेंट के कुंड में मिलाया गया। जहां बारी-बारी से सभी कैदियों ने पुण्य स्नान किया। इस पहल के दौरान जेल में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने श्रद्धा के साथ इसमें भाग लिया। गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों को भी गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा। ताकि वे महाकुंभ का पुण्य लाभ ले सकें। इस घोषणा के तहत आज बालोद जेल सहित प्रदेश की सभी 33 जेलों में यह आयोजन किया गया।


