अंबिकापुर | गौरी शिवशंकर मंदिर गांधीनगर में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।


