केंद्रीय जेल में एक हजार कैदियों ने किया गंगा स्नान

अंबिकापुर | केंद्रीय जेल अंबिकापुर में शनिवार को आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब एक हजार से अधिक कैदियों व बंदियों ने गंगा स्नान किया। प्रयागराज कुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल से कैदियों व बंदियों को शाही स्नान कराया गया। जेल प्रबंधन द्वारा इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें जेल परिसर के भीतर ही एक विशेष कुंड का निर्माण किया गया। स्नान के दौरान मंत्रोच्चारण और भक्ति के बीच कैदियों ने पूरे श्रद्धाभाव से गंगाजल में डुबकी लगाई। इस अवसर पर जेल परिसर में पूजा-पाठ का आयोजन भी किया गया। कैदियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में आस्था के साथ भाग लिया और इसे आत्मशुद्धि का अवसर बताया। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर कैदियों को जेल के भीतर ही कुंभ स्नान का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से कैदियों को मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलेगी, जिससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कैदियों को आध्यात्मिक अनुभव देना और उनमें अच्छे विचारों का संचार करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *