कलंगपुर| महाशिवरात्रि पर गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कलंगपुर चारभाठा स्थित जय जोगीमठ बाबा मंदिर प्रांगण में 26 फरवरी को मेला लगेगा। जहां समिति ने मेला स्थल पर विविध कार्यक्रम रखा है। पुजारी बुधेलाल मारकंडे ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मन्नत पूरी होने पर मंदिर प्रांगण में पंडित कथा पूजन कराएंगे। यहां पर साल के दोनों नवरात्र पर्व पर भक्त मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना करते हैं। जोगीमठ बाबा मंदिर आसपास के गांवों के लिए श्रद्धा का केन्द्र बन चुका है, जहां आसपास गांव के लोग कोई भी शुभ कार्य करने के पहले यहां पूजा-अर्चना करते।


