बालोद| ताइक्वांडो सिटी लीग खेलो इंडिया ट्रायल में बालोद जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल खुरसुनी की तीन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गोमती और योगेश्वरी ने कांस्य पदक जीते। भानेश्वरी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव त्रैमेश्वर साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया ट्रायल के तहत आयोजित की गई। सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे टूर्नामेंट करा रही है। जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक किशोरनाथ योगी, नंदकिशोर साहू और अजय यादव ने खिलाड़ियों की सराहना की है।


