बालोद |भोलापठार में महाशिवरात्रि महापर्व पर 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे जाप का समापन होगा। इसके बाद पूर्णाहुति हवन, महा आरती और महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे से श्री राधे रसिका हरिसंकीर्तन मानस परिवार छेड़िया (भरदा) की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 3 बजे से त्रिपुरारी मानस मंडली पर्रेगुडा का कार्यक्रम होगा।


