भास्कर न्यूज | बालोद शहर के वरिष्ठ डाक टिकट संग्राहक डॉ. प्रदीप जैन ने प्रयागराज यात्रा के बाद स्थानीय पोस्ट ऑफिस में महाकुंभ से जुड़ी डाक सामग्री प्रदर्शित की। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जो हर 12 साल में हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना, गोदावरी और क्षिप्रा नदियों में शाही स्नान कर मोक्ष की कामना करते हैं। महाकुंभ का आयोजन खगोलीय गणनाओं के आधार पर होता है। जब बृहस्पति, सूर्य और चंद्रमा विशेष राशि में होते हैं, तब इसकी तिथियां तय की जाती हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से चार स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरी थीं, इसलिए इन स्थानों पर कुंभ मेला लगता है। कुंभ योग के समय गंगा का जल सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। भारतीय डाक विभाग ने महाकुंभ पर डाक टिकट प्रदर्शित किया।


