भिलाई में महाशिवरात्रि पर सजे शिवालय:बाबा को जल चढ़ाने सुबह से लगी भक्तों की भीड़, रात से शुरू हुआ रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक दिन पहले मंगलवार से ही तैयारी शुरू हो गई। सभी शिवालयों को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया है। बुधवार सुबह से ही मंदिरों बाबा का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी है। दुर्ग और भिलाई में हर साल की तरह इस बार देव बलौदा प्राचीन शिव मंदिर, बैकुंठ धाम मंदिर, सेक्टर 7, 4 और सेक्टर 5 का शिव मंदिर, दुर्ग में शिवनाथ नदी तट पर भक्तों की भीड़ भक्तों की भीड़ शिवरात्रि के पावन लगी है। सुबह से लोग मंदिर में बाबा को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। कैंप 1 बैकुंठ धाम में बने विशाल शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। यहां के संचालक राजेंद्र अरोरा ने बताया कि वो हर साल महाशिवरात्रि के पावन अवसर से मंदिर को पूरी तरह से सजा देते हैं। इस बार भी मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। सुबह मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। खास तौर पर बाबा का दरबार सजाया जाएगा। यहां भक्त बाबा भोलेनाथ (शिवलिंग) को दूध, दही, घी, इत्र और जल से जलाभिषेक कर सकेंगे। सुबह से भजन कीर्तन और शाम को भंडारे का आयोजन शिवरात्रि के पावन अवसर लगभग सभी शिवालयों में छोटे-बड़े आयोजन होंगे। सभी शिवालयों में सुबह से पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन होगा। कुरुद ढांचा भवन स्थित शिव शक्तिधाम और दुर्गा मंदिर में भक्तों का जमावड़ा रहेगा। यहां के पंडित ऋषभ उपाध्याय ने बताया कि यहां सुबह से भजन कीर्तन का आयोजन होगा। साथ ही साथ रुद्राभिषेक का आयोजन भी होगा। शाम को शिव शक्तिधाम मंदिर में खिचड़ी तो तालाब के दूसरी तरफ स्थित मां दुर्गा मंदिर में खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद बनेगा। शाम को भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *