झालावाड़ में सैन समाज में आक्रोश:बीकानेर में नाबालिक की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग

झालावाड़ में सैन समाज में मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। बीकानेर जिले में एक ना​बालिग की हत्या मामले को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय नाई महासभा और भारतीय सैन समाज ने जिला कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। दोनों संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, डेयरी बूथ का आवंटन, मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को चाक-चौबंद करने जैसी मांगें भी रखी गईं। प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैन, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल सैन, प्रदेश सचिव भूपेंद्र सैन, योगेंद्र, सत्यनारायण सैन, ललित सैन, प्रहलाद सैन, रविकांत सैन, हरिमोहन सैन, कल्लू सैन, अनिल सैन, कालू सैन, रवि सैन और भारतीय सैन समाज राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।
समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को समय पर नहीं माना गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *