दिन में तपेगा सूरज, 4 डिग्री चढ़ेगा पारा:अगले 5 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा; 34 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई और आसमान साफ होने से लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। अगले पांच दिन प्रदेश के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। 3 से 4 डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। 4 जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जिलों में न्यूनतम तापमान समान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में 34 डिग्री रहा दिन का पारा मंगलवार को दिन का तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। तापमान सामान्य के आसपास रहा। इस वजह से बहुत ज्यादा गर्मी नहीं रही। एक दिन पहले तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यानी तापमान में मामूली वृद्धि हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 34 और रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दुर्ग में 34 डिग्री के पार दिन का तापमान प्रदेश में दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से करीब 5 डिग्री अधिक था। लेकिन मंगलवार को पारा 34.8 डिग्री रहा। हालांकि कि ये भी सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री बिलासपुर समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के करीब रहा। वहीं रात का पारा 18.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। बस्तर में भी पारा 30 डिग्री के पार बस्तर संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 0.5 डिग्री कम था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *