पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 65 साल के बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। मवेशी से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर पोल से टकरा गई और वृद्ध खाई में जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मारवाड़ जंक्शन थाने के ASI देशराज ने बताया कि भगवानपुरा गांव निवासी रूपाराम पुत्र (65) टोयाराम मेघवाल बाइक से आऊवा से अपने गांव लौट रहे थे। स्टेट हाईवे 61 पर आऊवा गांव के पास सुकड़ी नदी क्षेत्र में अचानक सामने आए मवेशी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक में ब्रेक लगाने से बेकाबू हो गई। बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई, जिससे वे खाई में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत हादसे में रूपाराम के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सीमेंट फैक्ट्री से सेवानिवृत्त थे परिजनों के अनुसार, रूपाराम सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे। हादसे के बाद एम्बुलेंस से वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


