शिवलिंग के सामने बैठकर पूजा करने से नहीं मिलता वांछित फल : शास्त्री

टोंक| श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर में चल रही श्रीशिव महापुराण में मंगलवार को कथा वाचक राजीव कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव (शिवलिंग) की पूजा के दौरान बरतने वाली सावधानियां बताई। उन्होंने बताया कि शिवपुराण में कहा गया है कि इसको सुनने मात्र से ही व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता हैं। गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को भी इसका श्रवण करना चाहिए। कथावाचक शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि कभी भी शिवलिंग की पूजा करते समय उसके सामने नहीं बैठना चाहिए। शिवलिंग के सामने बैठकर पूजा करने से वांछित लाभ नहीं होता है, इसलिए हमेशा शिवलिंग के पीछे बैठकर उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके पूजा करनी चाहिए, तभी वांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने शिवभक्तों को रूद्राक्ष पहनने की महिमा बताते हुए कौनसा रूद्राक्ष पहना चाहिए व किस प्रकार पहनना चाहिए के नियमों की जानकारी दी। कथा श्रवण के दौरान मंदिर अध्यक्ष महेश बंसल, राजू माहुर, नाथूलाल गुर्जर, मिथलेश गर्ग, गोपाल जड़िया, मोहन सोनी, मुन्ना वैध, बाबूलाल जांगिड़, प्रकाश सर्राफ, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *