टोंक| मातृ व शिशु स्वास्थ्य केंद्र (जनाना अस्पताल-टोंक) में संचालित आंचल मदर मिल्क बैंक का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। सीएलएमसी प्रभारी डॉ. राजीव गुर्जर की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत पीएमओ डॉ. बीएल मीणा, एमसीएच प्रभारी डॉ. विनोद परवेरिया ने केक काटकर की। प्रभारी डॉ. राजीव गुर्जर ने सीएलएमसी की उपलब्धियां व कार्य प्रणाली की जानकारी दी। एमसीएच प्रभारी डॉ. विनोद परवेरिया ने सीएलएमसी टीम के कार्य की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता राजोरा, एनेस्थेटिक डॉ. अरविंद गुर्जर, नर्सिंग अधीक्षक त्रिलोकचंद वर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र सिसोदिया, नर्सिंग ऑफिसर राजेश शर्मा, सत्यप्रकाश धाकड़, सीएलएमसी टीम से भारती मीणा, संजू मीना, पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे।


