खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दम

टोंक| मदरसा खेल उत्सव में 120 बच्चों ने भाग लिया। मंगलवार को राजस्थान मदरसा बोर्ड के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से आयोजन हुआ। नोडल फैज-ए-तल्लीन के अधीन 20 मदरसों के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। कक्षा 1 से 3 के बच्चों की चम्मच दौड़ हुई। कक्षा 4 से 5 के लिए 50 मीटर दौड़ रखी गई। कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने रस्साकसी में जोर आजमाया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ खेल भावना का परिचय दिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए। आयोजन एक निजी विद्यालय के सामने एकेडमी ग्राउंड पर हुआ। कार्यक्रम में अजमल खान, मुदस्सर खान, इरशाद मोहम्मद, भागचंद, माजिद खान, नवेद खान सहित कई शिक्षा अनुदेशकों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *