नेपानगर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:एक साथ 6 गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 7 केस बनाए, अफसर बोले-जारी रहेगा अभियान

बुरहानपुर में आबकारी विभाग ने सोमवार शाम नेपानगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 6 से अधिक गांवों में छापेमारी कर 7 मामले दर्ज किए। जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में देसी शराब के 70 पाव जब्त किए गए। साथ ही विदेशी बियर के 20 नग और 63 लीटर हाथ भट्टी की शराब भी जब्त की गई। टीम ने 360 लीटर तैयार महुआ लहान का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर दिया। जब्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 55 हजार 900 रुपये है। वृत्त प्रभारी एस.एस. मोरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई अधिकारी शामिल थे। इनमें आबकारी उप निरीक्षक मुकुल सिंघाड़े, प्रधान आरक्षक पद्मेश त्रिपाठी और बसंत जटाले शामिल थे। आरक्षक नरेंद्र कुमरावत और सलोनी गौड़ भी टीम का हिस्सा थे। विभाग ने इससे पहले भी फरवरी माह में बड़ी कार्रवाई की थी। 1 से 23 फरवरी के बीच नेपानगर वृत्त में 63 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 213 लीटर हाथ भट्टी की शराब और देसी शराब के 163 पाव जब्त किए गए। विदेशी बियर के 6 नग भी जब्त हुए। टीम ने 3060 लीटर महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया। इस कार्रवाई में जब्त की गई सामग्री की कीमत करीब 3.60 लाख थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *