प्रतियोगिता के सफल बच्चे हुए पुरस्कृत

अनगड़ा | अंचल कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनगड़ा अंचल स्तर पर आयोजित हुए निबंध, वाद-विवाद, चेटिंग, गीत व चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सिल्ली विस क्षेत्र के आने वाले हाईस्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे। अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने पुरस्कार वितरण किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विजेता ममता रजवार,​ िद्वतीय पुरस्कार शिल्पा सिमरन, तृतीय पुरस्कार भारती कुमारी, निबंध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार उषा कुमार, तृतीय पुरस्कार तनु साहू, पेंटिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार देवंती कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सिद्धेश्वर बेदिया, तृतीय पुरस्कार सुमन कुमारी (सभी प्रतिभागी प्लस टू स्कूल जोन्हा) रही। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। सभी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *