शनि मंदिर का 7वां वार्षिक महोत्सव आज

नामकुम | श्री श्री 1008 शनि मंदिर नामकुम का सातवां वार्षिक महोत्सव 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा, 11 बजे वेदी पूजन और 1 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारा में लगभग 5 हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनि मंदिर परिसर को पूरी लाइट एवं फूल-माला से सजाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी मुकुल पाठक, दीपक राणा, शंकर महतो, शंकर पंडित, ताराचंद पांडे, मंटू लाला, बिट्टू, गोलू, राहुल, विकाश, मुन्ना गोस्वामी, अनिल, हेमंत एवं अन्य भक्त जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *