सामाजिक संगठन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से मिले 19 सूत्री स्मार पत्र सौंपा

रांची | रक्तदान संगठन लहू बोलेगा रांची के नदीम खान, समाजसेवी असफर खान, सुदामा खलखो, अखिल भारतीय बंगला भाषी समन्वय समिति झारखंड अभिजीत भट्टाचार्य, समाजसेवी आरटीआई कार्यकर्ता अकरम राशिद, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, रक्तदाता डॉ. दानिश रहमानी की 11 सदस्यीय सामाजिक निरीक्षण टीम सदर अस्पताल रांची एवं सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची का दो दिवसीय सामाजिक निरीक्षण मंगलवार को किया। इसका नेतृत्व वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं कार्यकारी पर्षद जैक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुमार वरुण ने किया। निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक एवं झासा के राज्याध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह को प्रतिनिधिमंडल ने 19 सूत्री संबंधित स्मार-पत्र सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *