फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में इंटर कॉलेज सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता हुई। मदर जीरामनी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के गायकों ने आवाज का जादू बिखेरा व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन दोनों कॉलेज की प्राचार्या ने किया। कार्यक्रम में जज के रूप में झरना महतो व डॉ. नाजिश नाज शामिल थीं। मौके पर विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रथम श्वेता मिश्रा, द्वितीय अनुपमा कुमारी व तृतीय खुशबू कुमारी हुईं।


