श्री महावीर मंडल के कार्यालय का उद््घाटन, चुनाव 9 मार्च को

श्री महावीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति रांची के कार्यालय का मंगलवार को महावीर चौक के प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी विवेक मिश्रा ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्री महावीर मंडल रांची के सदस्यता नवीनीकरण अभियान की शुरुआत हो गई। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में पहले दिन 7 सदस्यों ने नवीनीकरण कराया। चुनाव पदाधिकारी राजू यादव और प्रवक्ता शंकर प्रसाद ने बताया कि 4 मार्च तक नवीनीकरण कार्य जारी रहेगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नवीनीकरण का कार्य होगा और इसके लिए सदस्यों से ₹100 शुल्क लिया जाएगा। नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 28 फरवरी और 1 मार्च है शाम 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन जमा करने की तिथि 2 मार्च है और नामांकन वापस लेने की तिथि 3 मार्च तय की गई है। 5 मार्च को उम्मीदवार की घोषणा और 9 मार्च को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक अपर बाजार में सुबह 10 बजे से शाम 5 तक चुनावी प्रक्रिया होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त प्रमोद श्रीवास्तव, बिंदुल वर्मा, शंकर प्रसाद, रोशन लाल अग्रवाल, शंकर साहू, किशोर साहू, शंकर प्रसाद मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *