महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज धनबाद कोयलांचल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मोहल्लों में स्थित छोटे-बड़े सभी शिवालयों की भी विशेष सजावट की गई है। भूइंफोड़ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। देव-मुनियों के साथ भूत-बेताल की झांकियां भी शामिल होंगी श्रद्धालु कतार में खड़े होकर भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस विशेष दिन शाम को शहर में भगवान शिव की भव्य बारात निकलेगी। मटकुरिया स्थित श्री 1008 बाबा भूतनाथ शिव मंदिर से शोभायात्रा के रूप में विशाल बारात का आयोजन किया जाएगा। इस बारात में देव-मुनियों के साथ भूत-बेताल की झांकियां भी शामिल होंगी। बाबुड़ीह, चिरागोरा और हीरापुर क्षेत्र से भी शिव बारात निकलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


