बीकानेर में एक बार फिर देशभर के रंगकर्मियों का जमावड़ा लगने वाला है। मौका है हर बार की तरह आयोजित होने वाला बीकानेर थियेटर फेस्टिवल। इस बार ये आयोजन 7 से 12 मार्च तक होगा, जिसमें पांच सौ से ज्यादा रंगकर्मी सात दिन में 25 नाटकों का मंचन करेंगे। जिला प्रशासन भी इस आयोजन का हिस्सा बना है, ऐसे में आयोजन की व्यवस्थाओं के बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले कई सालों से हो रहे इस फेस्टिवल को अब देशभर में पहचान मिल चुकी है। इस दौरान लाइटिंग, एक्टिंग और लोक कथा गायन शैली की मास्टर क्लास भी लगाई जाएगी। इसके प्रशिक्षक होंगे राष्ट्रीय नाट्य स्कूल स्नातक अजय कुमार, अरुण व्यास, स्वाति व्यास। मास्टर क्लास के कॉडिनेटर दिल्ली के युवा रंगकर्मी अमित तिवाड़ी होंगे एवं इनके निर्देशन में बीकानेर के विभिन्न स्थानों पर दिल्ली के कलाकार नुक्कड़ नाटक की दमदार प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, गंगानगर तथा मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, असम, शिमला से कलाकार बीकानेर आ रहे हैं। इनके ठहरने व आने-जाने की व्यवस्था की जा रही है। हर रोज चार-पांच नाटकों का मंचन फेस्टिवल में छह दिन में 25 नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दिन चार से पांच नाटकों का मंचन शहर के अलग अलग ऑडिटोरियम में होगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव अर्पणा गुप्ता के अनुसार इस समारोह के माध्यम से बीकानेर में भी कला प्रेमी, दर्शक नाटकों की अलग-अलग विद्याओं परिचित होंगे। इन नाटकों का भी होगा मंचन आयोजन से जुड़े परमजीत बोहरा ने बताया नुक्कड़ नाटक “ये बच्चों का खेल नहीं, परसाई का इंडिया वाला भारत, क्लास वर्क और द गेंग चैप्टर सहित नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा। आयोजन समिति के टीएम लालाणी ने बताया कि बीकानेर में यह नौवां साल होगा, जब थिएटर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी अनेक संस्थाएं आयोजन समिति के हंसराज डागा के अनुसार बीकानेर में थिएटर फेस्टिवल के आयोजन में जिला प्रशासन, अनुराग कला केन्द्र, विरासत संवर्द्धन संस्थान, श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट, होटल मिलेनियम और सेठ तोलाराम बाफना अकादमी इसमें अहम भागीदारी निभा रहे हैं। आयोजन समिति के जतिन दुगड़ ने बताया कि समारोह का मुख्य कार्यक्रम स्थल हंशा गेस्ट हाउस होगा। देखने को मिलेगी अलग-अलग नाट्य विद्याएं
आयोजन समिति के सदस्य मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि रंगकर्म के इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति बनाई है जिसमें शहर के रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़, विकास शर्मा, के के रंगा, उत्तम सिंह, काननाथ गोदारा, अमित सोनी, नावेद भाटी, मनीष अग्रवाल, सुरेन्द्र स्वामी, राहुल चावला, आमिर हुसैन, दीपांकर चौधरी, राजशेखर शर्मा, भगवती स्वामी, मीनू गौड़, पूनम चौधरी, प्रियंका आर्य, मुकेश सेवग आदि को शामिल किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सलाहकार मंडल में शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश भारद्वाज, इकबाल हुसैन, प्रदीप भटनागर, लक्ष्मी नारायण सोनी, दयानंद शर्मा, संगीता शर्मा, आभा शंकर आदि को शामिल किया गया है |


