शादी से 9 दिन पहले युवती फंदे से लटकी, मौत:मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर

रामगढ़ में एक युवती ने शादी से 9 दिन पहले आम के पेड़ पर दुपट्टे‎‎ से फंदा बना सुसाइड कर लिया। घटना भदानीनगर‎ ‎ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती‎‎ गांव अमझरिया की है। वो लव मैरिज करने वाली थी पर इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसके प्रेमी सह मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने मंगेतर तिरला निवासी‎ सन्नू बेदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका की पहचान अमझरिया गांव की केश्वरिया‎ कुमारी (20) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया‎ कि उसकी 6 मार्च को शादी होने वाली‎ थी। घर में तैयारी चल रही थी।‎ पुलिस जब पहुंची तब तक शव को ‎पेड़ से उतार लिया गया था ओपी प्रभारी ब्रह्मव्रत‎ कुमार ने बताया कि युवती के परिजन‎ उसके मंगेतर को मौत का जिम्मेवार बता ‎रहे हैं। इसके बाद युवक को ओपी लाया गया है। उन्होंने बताया ‎कि पुलिस जब पहुंची तब तक शव को ‎पेड़ से उतार लिया गया था। उन्होंने कहा‎ कि मामला संदेहास्पद है। प्रथम दृष्टया में‎ आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।‎ दोनों के बीच हुई थी कहा सुनी: परिजन‎ परिजनों के अनुसार, दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। सन्नू घर पर हमेशा आता-जाता था। रविवार रात में दोनों के बीच किसी‎ बात को लेकर काफी बहस हुई थी। इसमें लड़के ने‎ मोबाइल पटककर तोड़ दिया था। सन्नू का छोटा भाई‎ उनके घर में कई महीनों से रह रहा है। मंगेतर ने कुछ नहीं कहा : ग्रामीण ‎ग्रामीणों के अनुसार जंगल में पेड़ पर युवती‎ अपनी दुपट्टा से फंदा बनाकर गले में फांसी लगाकर ‎लटकी देखी गई और उसके नीचे उसका मंगेतर ‎बैठा हुआ था। जबकि मौत के बारे में पूछने पर‎ मंगेतर ने कुछ नहीं कहा। घर वालों ने बताया कि‎ पिछले डेढ़ वर्षों से केश्वरिया और सन्नू का प्रेम प्रसंग ‎चल रहा था। अक्सर दोनों मिलते थे। स्वजातीय होने ‎से दोनों के परिजनों ने शादी पक्की कर दी।‎ घर के लोग कार्ड बांटने में लगे थे ‎मृतका के भाई रितन बेदिया ने बताया कि 6 मार्च ‎को केश्वरिया कुमारी की शादी ‎तिरला के सन्नू बेदिया से होने वाली थी। घर के ‎सभी लोग शादी की व्यवस्था में लगे हुए थे। कार्ड ‎बांटने गए हुए थे। मंगेतर सन्नू ट्रक चालक है‎।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *