मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:AAP का आरोप- दिल्ली CM दफ्तर से भगत सिंह-अंबेडकर की फोटो गायब; मोदी बोले- नीतीश लाडले CM; महाकुंभ पहुंचे अक्षय-कैटरीना

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली से रही, यहां भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरों के लेकर AAP और BJP में विवाद हुआ। भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड से हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. आतिशी बोलीं- CM दफ्तर से भगत सिंह-अंबेडकर की तस्वीरें हटाईं, BJP ने कहा- सिर्फ जगह बदली दिल्ली की पूर्व CM आतिशी ने आरोप लगाया है कि राज्य की BJP सरकार ने CM ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं। भाजपा ने CM ऑफिस की तस्वीर जारी कर AAP पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। BJP ने कहा कि सिर्फ तस्वीरों की जगह बदली गई है। AAP शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानती है: 16 मार्च 2022 को भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी। तब से दिल्ली और पंजाब के CM ऑफिस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे शहीद भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई जाने लगीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. तेलंगाना टनल हादसा, 8 लोग 3 दिन से फंसे; मंत्री बोले- बचने की उम्मीद कम
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में 22 फरवरी को टनल का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 8 कर्मचारी फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए 3 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि रेस्क्यू टीम फंसे हुए लोगों से 100 मीटर दूर है, लेकिन पानी और कीचड़ की वजह से ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। मजदूरों के बचने की संभावना कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. PM मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा, मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के CM नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। मोदी ने भागलपुर ने भागलपुर की रैली में कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। 16 फरवरी 2025 को RJD चीफ लालू यादव ने कहा था, ‘कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ।’ ₹24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए: मोदी ने बिहार के लिए ₹24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही PM किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में ₹22 हजार करोड़ भेजे। इसी साल सितंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. MP में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: पहले दिन ₹22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹1.10 लाख करोड़ इन्वेस्ट करेगा अडाणी ग्रुप भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और MoU हुए हैं। इससे प्रदेश में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार मिलेंगे। अकेले रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 5 लाख 21 हजार 279 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और MoU हुए हैं। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आज गृह मंत्री अमित शाह यहां पहुंचेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. न्यूजीलैंड से हारा बांग्लादेश , चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर: ग्रुप A से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस नतीजे से बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं न्यूजीलैंड और भारत की टीमें ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 105 बॉल पर 112 की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के लगाए। टॉम लैथम ने 55 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल को 4 विकेट मिले। बांग्लादेश से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 77 और जाकिर अली ने 45 रन बनाए।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. महाकुंभ में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ ने डुबकी लगाई; बेटी राशा के साथ रवीना टंडन भी पहुंचीं प्रयागराज महाकुंभ के 43वां दिन 1.05 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम स्नान किया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी डुबकी लगाई। वहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सास के साथ महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने मां गंगा की पूजा की और डुबकी लगाई। रवीना टंडन बेटी राशा के साथ पहुंची। 63 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया: 13 जनवरी से अब तक 63 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। उसके बाद ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बस से जा सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भीड़ उग्र होता देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में लिए गए। किस वजह से विवाद हुआ: राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व PM इंदिरा गांधी को दादी कहा था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।’ इसके बाद विधानसभा में हंगामा हुआ और कांग्रेस के 6 विधायक पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिए गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… बिजली के खंभे के सहारे जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स बिजली के खंभे पर स्टंट करता दिख रहा है। उसने खंभे के सहारे उससे भी ऊंचा बांस लगाया और उस पर करतब दिखाने लगा। ये वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… वृष राशि वालों के कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *