मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि फेस्टिवल:SP बोलीं- एंटी गुंडा सेल बनाया, असामाजिक तत्व पर रखेगा नजर, नशेड़ियों की खैर नहीं, 800 जवान किए तैनात

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में आज से इंटरनेशनल शिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। पुलिस ने सात दिन चलने वाले इस पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के दौरान 800 पुलिस व होमगार्ड जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालंगे। उन्होंने बताया कि मंडी शहर को 6 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर पर एक गेजेटिड ऑफिसर अधिकारी की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्व पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान नशे के कारोबार पर रोक के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। एंटी गुंडा सेल बनाया: SP एसपी ने बताया कि पड्डल मैदान में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पड्डल मैदान में भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एंटी गुंडा सेल बनाया गया। यह टीम सादी लिबास में महोत्सव में घूमेगी। शहर में 275 स्थाई और 55 अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुल पर वन-वे चलेगा ट्रैफिक साक्षी वर्मा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के दौरान वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। कई स्थानों पर ट्रैफिक को वन-वे किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी के नए और पुराने पुल पर एकतरफा यातायात चलेगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस तैनात रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *