रणजी ट्रॉफी फाइनल- लंच तक विदर्भ 81/3:दानिश मालेवार-करुण नायर नाबाद; केरल के लिए निधिश ने 2 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मैच विदर्भ और केरल के बीच नागपुर में खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के पहले दिन लंच तक विदर्भ ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। दानिश मालेवार (38) और करुण नायर (28) नाबाद लौटे। केरल के लिए मट्टाकंदथिल दिनेसन निधिश ने दो और ईडन एप्पल टॉम ने एक विकेट लिया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में केरल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। उसका यह फैसला लंच तक तो सही साबित होता दिख रहा है। विदर्भ के लिए ध्रुव शोरे 16 और दर्शन नालकांडे 1 रन बनाए। वहीं, पार्थ रेखाडे खाता भी नहीं खेल सके। सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई, केरल ने गुजरात को हराया था
नागपुर के VCA स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई को 80 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ केरल पहली पारी में 2 रन की बढ़त लेने के कारण फाइनल में पहुंचा था। रणजीत के नाम पर होती है रणजी ट्रॉफी
रणजी ट्रॉफ़ी की शुरुआत साल 1934 में हुई थी। क्रिकेट में तमाम उपलब्धियां हासिल करने वाले रणजीत सिंह का निधन 2 अप्रैल, 1933 को हुआ था। उनके नाम पर ही भारत में जुलाई 1934 में रणजी ट्रॉफी खेलने का प्लान बना और पहला सीजन 1934-35 में हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच 4 नवंबर 1934 को हुआ था। मुंबई सबसे सफल टीम
मुंबई रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है, जिसके नाम रिकॉर्ड 42 खिताब हैं। मुंबई डिफेंडिग चैंपियन है। टीम ने 2023-24 सीजन के फाइनल में विदर्भ को हराया था। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… WPL- दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची:गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया​​​​​​​ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में 128 रन के टारगेट को दिल्ली ने 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। टीम ने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *