ट्रेफिक पुलिस एक्शन में:दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी

झुंझुनूं में यातायात पुलिस ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद में जुट गई है। मंगलवार को टीआई हरफूल मीणा के नेतृत्व में ट्रेफिक पुलिस ने शहर के गुढ़ा मोड़ सहित शहर में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दुकानां के बाहर रखा सामान हटवाया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से दुकानों के बाहर सामान रखा तो चालान काटा जाएगा। झुंझुनूं ट्रैफिक इंचार्ज मीणा ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व सड़क, रास्तों पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया। तीन नंबर रोड़, गुढ़ा मोड़, दो नंबर रोड़़ पर दुकानां के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया हैं। आनिधकृत वाहनां को भी हटाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। उन्हांने बताया कि शहर के दुकानदारों के सड़क के बाहर सामान रखने और अनाधिकृत वाहन खडे़ होने के कारण ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। शहर के मुख्य मार्गो पर जाम लगा रहता है। दोनों साइडों में दुकानों का सामान पड़ा होने के कारण वाहनों को निकालने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अभी दुकानदारां से समझाइश की है। एक मार्च से नगर परिषद की टीम को साथ लेकर सामान जब्त कर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *