महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2025 के ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को परीक्षा पोर्टल पर कार्यक्रम जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा 2025 के लिए बीएड पार्ट प्रथम व द्वितीय (आरआईई व अन्य), बीएड एचआई, बीएड आईडी, बीएड चतुर्थ पार्ट प्रथम व द्वितीय, एमएड पार्ट प्रथम व द्वितीय (आरआईई व अन्य), पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन बर्डिंग, एलएलएम पार्ट प्रथम व द्वितीय, एलएमएम पार्ट तृतीय (केवल एक्स स्टूडेंट्स) 28 फरवरी से 6 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 10 मार्च तक सौ रुपए विलम्ब शुल्क के साथ और 15 मार्च तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा ई मित्र के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू एमडीएस विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा 2024 की बीएससी बीएड, बीए बीएड पार्ट प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ (आरआईई के अतिरिक्त), बीएससी बीएड, बीए बीएड पार्ट द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ (केवल आरआईई), बीपीएड पार्ट द्वितीय व तृतीय के जो विद्यार्थी पूरक परीक्षा योग्य घोषित हुए हैं, उनकी पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए यह विद्यार्थी बुधवार से 6 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि 60 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 10 मार्च तक तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो विद्यार्थी अनिवार्य विषयों में पार्ट तृतीय की परीक्षा के साथ अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क की राशि 670 रुपए अतिरिक्त जमा कराने होंगे। परीक्षा परिणाम में देरी के कारण जो अभ्यर्थी पूरक परीक्षा योग्य घोषित हुए हैं। वह परिणाम जारी होने के दस दिन की अवधि में परीक्षा शुरू होने से पहले बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की प्रति विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक पढें ये खबर भी… REET कल से, पहले दिन 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स:दूसरे दिन साढे़ 5 लाख कैंडिडेट्स; एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री


