विरोध: भाजपा किसान मोर्चा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

भास्कर न्यूज | बालोद कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किए गए कथित बयान और गतिविधियों के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बालोद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय जय स्तंभ चौक में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है। इसी के विरोध स्वरूप पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, जिला मंत्री प्रेम साहू, बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, नपा परिषद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *