पिथौरा में इंडस्ट्री, बैंकर्स मीट का आयोजन आज

महासमुंद| जिला व्यापार व उद्योग केंद्र के तत्वावधान में आज 25 फरवरी को पिथौरा के अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे से इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला केंद्र सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इसमें उद्यमियों और बैंक अधिकारियों के बीच सीधा संवाद होगा ताकि ऋण योजनाओं और वित्तीय चुनौतियों का समाधान किया जा सके। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत मिलने वाली छूट, अनुदान और रियायतों की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लाभ बताए जाएंगे। इसमें सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी, नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक व्यक्ति, सीए और बैंक अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *