सरायकेला| झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के झारखण्ड बजट का स्वागत किया। उन्होंने इससे राज्य के समग्र विकास, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया है। सरायकेला सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा को कोल्हान क्षेत्र सहित पूरे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। कहा बजट में “मईया सम्मान योजना” एवं “मंईयां सम्मान निधि” को सशक्त एवं विस्तारित करने का निर्णय महिलाओं मजबूत करेगा।


