सरायकेला नगर पंचायत में 75.35% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला नगर पंचायत में चुनाव के दौरान इस बार मतदान प्रतिशत ऐतिहासिक रहा। सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रख कर उम्मीदवारों की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। नगर की सरकार चुनने के लिए कुल 75.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 10,762 मतदाताओं में से 8,056 मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इनमें 4,138 पुरुष और 3,918 महिला मतदाता शामिल रहे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस पर्व को और सशक्त बनाया। नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान बूथ संख्या 11, दुआनसाई मोहल्ला में दर्ज किया गया। यहां 80.38 प्रतिशत मतदान हुआ। इस केंद्र पर कुल 770 मतदाताओं में से 619 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 313 पुरुष और 306 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान यहां उत्साह का माहौल देखा गया और सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, केबीपीएसडी गर्ल्स उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में सबसे कम 63.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 849 मतदाताओं में से 539 ने मतदान किया। इनमें 279 पुरुष और 260 महिला मतदाता शामिल हैं। महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही। महिला वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मतदान केंद्र पर 78.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केवीपीएसडी गर्ल्स स्कूल (नं-2) मतदान केंद्र में 71.60 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय गांधी पाठशाला में 75.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। प्राथमिक विद्यालय सर्गीडीह में 71.62 प्रतिशत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वार्ड संख्या-2 में 74.96 प्रतिशत और वार्ड संख्या दो स्थित मतदान केंद्र में 75.65 प्रतिशत मतदान हुआ। राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 76.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सामुदायिक भवन सह वार्ड कार्यालय केंद्र पर 77.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड संख्या-4 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 78.57 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व प्राथमिक विद्यालय धोबा साई केंद्र पर 77.48 प्रतिशत और नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय केंद्र में 70.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *