भास्कर एक्सक्लूसिव खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल https://sports.punjab.gov.in/login/ शुरू करने जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। पोर्टल को जल्द सीएम भगवंत मान लॉन्च कर सकते हैं। डिजिटल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल विभाग की गतिविधियों से घर बैठे जोड़ना है। खिलाड़ियों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पोर्टल में 4,155,674 खिलाड़ियों का डेटा फीड किया गया है। यह वह खिलाड़ी हैं जो एजुकेशन डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से हैं। साथ ही खेडां वतन पंजाब दियां के जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। उन 14240 खिलाड़ियों का डेटा भी फीड किया गया है। 8354 खिलाड़ियों का डेटा मिलान कर लिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स शाश्वत राजदान ने बताया, पोर्टल पर अभी काम चल रहा है। यह खिलाड़ियों और कोच के लिए काफी फायदेमंद होगा। पोर्टल के प्रमुख फायदे ई-सर्टिफिकेट की सुविधा: खेडां वतन पंजाब दियां’जैसी प्रतियोगिताओं के ई-सर्टिफिकेट सीधे पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। दस्तावेजों के खोने का डर खत्म होगा, डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। हर खिलाड़ी की आईडी, ग्रेडेशन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन पोर्टल में हर खिलाड़ी की रजिस्ट्रेशन होगा और उनकी आईडी बनेगी। अगर कोई खिलाड़ी दूसरे स्टेट मे खेलने गया है और उसका मेडल आया है। तो वह वहीं से पोर्टल में आईडी के माध्यम से अपने मेडल और सार्टिफिकेट डालेगा। जिससे उसका रिकार्ड अपडेट हो जाएगा। अभी तक ग्रेडेशन को लेकर खिलाड़ी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के चक्कर काटते थे। लेकिन अब वह ऑनलाइन ही ग्रेडेशन को लेकर आवेदन कर सकेंगे। हर खिलाड़ी की यूनिक आईडी होगी। भविष्य में चलकर एसोसिएशन को भी इससे जोड़ा जाएगा। जो खिलाड़ी कैश अवार्ड के पात्र है। लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं किया तो उनको भी पोर्टल के माध्यम से मैसेज जाएगा। जिससे वह आवेदन कर सकेंगे। खिलाड़ी कैश अवार्ड और कोच कैश अवार्ड के लिए भी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से हो सकेंगे। खेल विभाग लॉन्च करेगा पोर्टल, सीएम मान करेंगे उद्घाटन {पात्रता की स्पष्टता:पोर्टल पर अपनी जन्मतिथि और जरूरी विवरण दर्ज करते ही खिलाड़ी पता लगा सकेंगे कि किस आयु वर्ग में भाग लेने के योग्य हैं। पंजीकरण के समय होने वाली दुविधा समाप्त होगी। {परिणामों की जानकरी: खिलाड़ियों के नतीजों के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स के रिजल्ट पोर्टल पर समय रहते अपडेट किए जाएंगे।


