लुधियाना| फरवरी का महीना खत्म होते-होते गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर पहुंच गया है, जिससे फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। मंगलवार का दिन इस वर्ष का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 28.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। सुबह से ही खिली तेज धूप ने लोगों को उमस और गर्मी का अहसास कराया, जिसके चलते सड़कों पर लोग हल्के और सामान्य कपड़ों में नजर आए। दिन के बढ़ते तापमान के उलट रात के समय स्थिति अभी भी थोड़ी राहत भरी है। शाम होते होते हल्की सर्दी पड़नी शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 11.2 डिग्री रहा। हालांकि सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। 130 पिछले सप्ताह से बढ़ रहा पारा पिछले एक हफ्ते से अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जो अब 28 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यह इस बात का संकेत है कि, सर्दी अब जा रही है। रात में 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री था, जो धीरे-धीरे ऊपर चढ़कर 13.4 डिग्री तक पहुंचा। रात के तापमान में यह उछाल बताता है कि हवाओं में अब ठिठुरन नहीं, बल्कि गर्मी का असर कम होने लगा है। सर्दी को सूरज की चुनौती पीएयू की तस्वीर। फोटो: पुशांत मोदगिल 280 27 फरवरी 26 फरवरी 25 फरवरी 120 120 280 270 न्यूनतम अधिकतम बारिश न होने से बढ़ा तापमान: मौसम वैज्ञानिक शिविंदर सिंह के अनुसार फरवरी में बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार कम हैं। 2 मार्च तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है और मौसम ड्राई रहेगा।


