इनोवेटिव आइडिया में चुनंदा व लीना रहे प्रथम

धमतरी| बीसीएस पीजी कॉलेज में समाज शास्त्र विभाग द्वारा डेली यूसेस प्रोडक्ट एंड बेस्ट ऑफ वेस्ट इनोवेटिव आइडिया एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी को किया गया। प्रथम चुनंदा व लीना एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय हेमा, उषा व पूजा एमए चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय लक्ष्मी बंजारे, ज्ञानेश्वरी, प्रियंका व पूजा साहू एमए द्वितीय सेमेस्टर रहीं। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम मोहिनी साहू एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय नेहा दुबे एमए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय पार्वती नेताम चतुर्थ सेमेस्टर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक प्रोफेसर खेदूराम भारती सहायक प्राध्यापक हिन्दी, प्रोफेसर अमर सिंह साहू सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, प्रोफेसर जयश्री पंचागम सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान रहे। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. निधि सिंह, गौरीशंकर बघेल जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक, अवनी यादव जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *