मनेंद्रगढ़ | दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में प्री-प्राइमरी अनुभाग का पदक व प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गाय। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की मुस्कान और अभिभावकों के उत्साह से आलोकित हो उठा। विभिन्न प्रतियोगिताओं कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, कहानी वाचन व एकल नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था की निदेशिका पूनम सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह बच्चों की लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का उत्सव है। प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर पूनम तिवारी ने नियमित उपस्थिति के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आते हैं, वही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।


