देवरीबंगला| सोमवार को शासकीय कॉलेज खेरथा में वाणिज्य विभाग ने उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष विवेक वैष्णव व विशेष अतिथि हरीश कटझरे थे। अध्यक्षता गायत्री नेताम ने की। हरीश कटझरे ने छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। विवेक वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए सरकार की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया। देश व स्वरोजगार के लिए उद्यम की आवश्यकता के संबंध में बताया। प्रशिक्षक प्रशांत साहू ने अपने व्यावसायिक अनुभव को साझा करते हुए उद्यमी बनने के लिए मार्गदर्शन दिया। छात्र-छात्राओं को अपने कारखाने का अवलोकन करने और प्रक्रिया की जानकारी लेने आमंत्रित किया। छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी, वाणिज्य विभाग से अमित अग्रवाल, विनीता गजभिए उपस्थित हुए।


