बालोद|संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित 19 वें इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में लाइटनिंग टॉक देने के लिए कुंदन कुमार का चयन किया गया है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन सऊदी अरब के रियाद में किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। कुंदन कुमार शांति, विकास और स्थिरता में डिजिटल योगदान को बढ़ाना विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। इस टॉक में ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में किए गए नवाचारी कार्यों की जानकारी डालेंगे। इसमें सीजी नेट स्वर द्वारा आईवीआर तकनीक का उपयोग, बल्टू एप का उपयोग और गोंडी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए मशीन अनुवाद टूल शामिल हैं। इस सम्मेलन में 175 से अधिक देशों के 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें सरकारी और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं।


