पलारी। मदन लाल साहू शासकीय कॉलेज अरमरीकला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवस विशेष शिविर ग्राम पंचायत डोटोपार में बौद्धिक परिचर्चा किया गया। मुख्य अतिथि भागवताचार्य देवी भूमिका, पूर्व बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू थे। देवी भूमिका ने स्वयंसेवकों को प्रकृति प्रेम और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। गजानंद साहू ने स्वयंसेवकों को शोषण के विरुद्ध अधिकार, बाल संरक्षण, विधिक जानकारी उपलब्ध कराई।


