डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की पहल : राष्ट्रपति भवन से पत्र

अनगड़ा प्रखंड के बेड़वारी में निर्मित डिग्री कॉलेज भवन में पठन-पाठन शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। समाजसेवी व सिविल इंजीनियर वेदांत कौस्तव द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र के आलोक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। करीब पांच वर्ष पहले कॉलेज भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। हाल ही में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी वनमाली मंडल और समाजसेवी रामसाय मुंडा ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि कॉलेज भवन के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली तार को कारण बताकर विभाग ने पढ़ाई शुरू नहीं की। अनुराधा मुंडा ने कहा कि यह विभागीय लापरवाही का परिणाम है। भवन पांच वर्षों से तैयार है, फिर भी छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कॉलेज खुलने से आसपास के करीब 50 किमी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *