डीडवाना में प्राइवेट बसों का चक्काजाम:ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

डीडवाना सहित पूरे प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सरकार और ऑपरेटर्स के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद लगभग 35 हजार स्लीपर, स्टेज कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन ठप है। डीडवाना जिला मुख्यालय पर भी इसका असर स्पष्ट दिख रहा है। डीडवाना में निजी बस ऑपरेटर्स ने सालासर बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दैनिक यात्री, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। ऑपरेटर्स का आरोप है कि परिवहन विभाग नियमों के विपरीत चालान काट रहा है और बिना सुनवाई के बसों को सीज कर रहा है। इससे हजारों बस मालिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऑपरेटर्स ने आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी और निरीक्षक राजेश चौधरी को एपीओ करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *