दौसा में खाद्य विभाग की कार्रवाई:स्वीट होम से मावा के सैंपल लिए; एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक नष्ट करवाई

होली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने सिकराय क्षेत्र में मिठाई आदि के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा आयुक्ताल डॉ. टी शुभमंगला आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देश पर होली के त्यौहार के नजदीक होने पर खाद्य पदार्थो एवं मिठाईयां की खपत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए खाद्य निर्माण इकाइयों, प्रोसेसिंग यूनिट, थोक विक्रेताओं और वितरक फर्मो से दूध एवं दूध से निर्मित मिठाइयां, मावा, घी तेल और नमकीन एवं मसाले के लिए विशेष अभियान चलाया गया। गीज़गढ से लिए मावा के सैंपल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीताराम मीणा के नेतृत्व में बुधवार को विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार सैनी के द्वारा श्रीअमृत जोधपुर स्वीट होम गीज़गढ से मावा का सैंपल लिया गया। जहां गर्मी के सीजन को देखते हुए एक्सपायरी डेट की करीब 30 लीटर कोल्ड्रिंक मौके पर नष्ट करवाई गई और खाद्य पढ़ार्थ विक्रेताओं को मिलावटी प्रोडेक्ट नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान ट्रेनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरसिंह बैरवा और नेमीचंद मीना भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *