बांसवाड़ा में घर के बाहर खेलते मासूम पर झपटा कुत्ता:हाथ-मुंह नोचे, चीखा तो परिजन बचाने आए; ग्रामीणों में आक्रोश

घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता सीधे मासूम के हाथ पर झपटा और बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर भी पंजे गड़ाए। मासूम की चीख सुनकर परिजन दौड़ कर आए और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। मामला बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के मानपुरी गांव का बुधवार दोपहर का है। घर के बाहर खेल रहा था परिजनों ने बताया कि लाल का 3 साल का बेटा दशरथ घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक कुत्ते ने आकर उस पर झपट्टा मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर जब तक माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ता उसे कई जगह से काट चुका था। कुत्ते के हमले से मासूम के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म आए हैं, जिससे काफी खून बह गया। वार्ड में शिफ्ट किया ​हादसे के तुरंत बाद परिजन लहूलुहान हालत में दशरथ को लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (MG) अस्पताल पहुंचे। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन के साथ विशेष निगरानी में रखा गया है। ​ग्रामीणों में आक्रोश ​इस घटना के बाद मानपुरी गांव और आस-पास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *