सरमथुरा के ड़ोंमई गांव में जरख का हमला, महिला सहित दो जने घायल

भास्कर न्यूज।धौलपुर सरमथुरा क्षेत्र के गांव ड़ोंमई में सोमवार की देर रात को जंगली जानवर ने घरों में लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित दो जने घायल हो गए। जंगली जानवर को गांव में देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने लाठियां लेकर जानवर का पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। ग्रामीणों ने बताया कि गत रात करीब 8 बजे जंगली जानवर ने हमला कर श्रीनिवास पुत्र लक्ष्मण उम्र 50 वर्ष, रामपति पत्नी रत्तीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डोंमई को गंभीर अवस्था में घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा जानवर का पीछा कर गांव से खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने दोनों को घायल अवस्था में सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद दोनों घर भेज दिया।गांव में लोगों में दहशत देख वनविभाग की टीम पहुंच गई हैं। हालांकि ग्रामीण जरख होने की पुष्टि कर रहे हैं। ड़ोंमई गांव में जंगली जानवर के हमले में घायल हुए दोनों लोगों के लिए वनविभाग द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा राशि की प्रक्रिया की जाएगी। रेंजर राजेश मीणा ने बताया कि हिंसक वन्यजीव से मवेशी या इंसान को नुकसान पहुंचने पर मुआवजा देने की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। योजना में हिंसक वन्यजीव के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के परिवार को यह राशि दी जाती है। क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव जरख व पैंथर सबसे ज्यादा हमला करते हैं। उन्होंने बताया कि स्थाई अपंग होने पर 2 लाख रुपए की राशि का भुगतान होता है। वही जंगली जानवर के हमले से अस्थाई अयोग्य होने पर 40 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। रेंजर ने बताया कि हिंसक वन्यजीव के हमले में किसी की मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। रेंजर ने बताया कि ड़ोंमई में जरख के हमले में घायल दोनों को 40-40 हजारों की सहायता राशि दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *