भगवान की भक्ति में मन लगाएं, इससे आत्मा शुद्ध होती है: मुनि

भास्कर न्यूज।धौलपुर श्री 1008 चन्द्र प्रभू जैन मंदिर रीको में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मंगलवार को मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ। इस दौरान बैंडबाजों के साथ जिनेन्द्र भगवान की रथयात्रा गुरुदेव विनय सागर महाराज के मंगल सानिध्य में निकाली गई। श्रीजी स्वर्ण मयी रथ में सवार होकर भ्रमण पर निकले, जगह-जगह श्री जी की आरती कर स्वागत किया। महोत्सव में राष्ट्र संत मुनि राज विनय सागर महाराज के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक कर संगीत मय विधान पूजन हुआ। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शान्ति धारा, नित्य मय पूजन दस भक्ति पाठ, मोक्षगमन, निर्वाण कल्याण पूजन शांति यज्ञ व विसर्जन हुआ। इस दौरान मुनि विनय सागर महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति में मन लगाकर रखें,इससे हमारी आत्मा के परिणाम शुद्ध होते हैं तथा मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कल्याण का मार्ग गुरु के प्रति विनय भाव से ही मिलता है। गुरु भक्ति के बिना कल्याणक के मार्ग तक नहीं पहुंच सकते। प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत तीर्थंकर परमात्मा के गर्भ से मोक्षगमन तक की पांचों क्रियां गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, तप कल्याणक, ज्ञान कल्याणक, और मोक्षगमन की क्रियाएं सम्पन्न होती है। अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अजय, जगदीश जैन मुरैना, संजय जैन मुरैना के निर्देशन में कार्य क्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जैन समाज धनेश जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भगवान के माता-पिता बनने का शौभाग्य स्वाति जैन मनीष जैन,सौ धर्म इन्द्र बनने का शौभाग्य रुपा जैन, अमित जैन को प्राप्त हुआ । महायज्ञ नायक बनने का शौभाग्य पूरनचंद जैन को प्राप्त हुआ एवं यज्ञ नायक बनने का शौभाग्य गुंजन जैन, मनोज जैन को मिला। भगवान की बुआ बनने का शौभाग्य हेमलता जैन को मिला। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूरनचंद जैन,मनोज जैन,दीपेश जैन परिवार एवं सकल जैन समाज धौलपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी नेतराम जैन, हरीश चंद्र जैन,सतीश चन्द जैन, गिरीश जैन, रूपेश जैन,सुभाष जैन डोंगरपुर बाले,प्रभाष जैन, मेवाराम जैन, डालचंद जैन, राम भरोसी लाल जैन,रामबाबू जैन, पवन कुमार जैन, सत्येंद्र कुमार, विवेक जैन,रत्न चन्द्र जैन, कमल जैन, लल्लू जैन,जैन ,राजकुमार जैन ,कमल किशोर जैन, ध्वजवाहक बनयारी लाल,प्रकाश चन्द्र जैन, शान्ति लाल, राजकुमार जैन सहित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में राजाखेड़ा, शमशाबाद, आगरा, अजमेर, ग्वालियर, मुरैना , अंबाह जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *